हिमाचल प्रदेश: बिना मंजूरी धड़ल्ले से बिक रहे फ्लैट, रेरा ने कसा शिकंजा, 75 को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने बिना आवश्यक अनुमति और पंजीकरण के फ्लैटों की खरीद-फरोख्त करने वाले बिल्डरों और भू स्वामियों पर कड़ा शिकंजा कसा है। पिछले डेढ़ वर्ष में प्रदेशभर में बिना मंजूरी फ्लैट बेचने के सैकड़ों मामले सामने आने के बाद प्राधिकरण ने संबंधित पक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। प्राधिकरण की जांच में नियमों की अनदेखी कर आवासीय कॉलोनियां व बहुमंजिला भवन विकसित करने के मामलों में कांगड़ा जिला सबसे आगे निकला है। जिले में सर्वाधिक अनियमितताएं पाए जाने पर अब तक 40 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें नगरोटा में 14, टिक्की-जदरांगल में 9, शाहपुर में 8, डमटाल में 4 तथा कंडवाड़ी, भवारना, पालमपुर और बैजनाथ में 1-1 नोटिस शामिल हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 22:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल प्रदेश: बिना मंजूरी धड़ल्ले से बिक रहे फ्लैट, रेरा ने कसा शिकंजा, 75 को नोटिस जारी कर मांगा जवाब #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #HimachalRera #SubahSamachar