किश्तवाड़-डोडा में भारी बारिश: बाढ़ से मची तबाही, वाहन मलबे में फंसे, पावर प्रोजेक्ट को नुकसान, सड़क बंद
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिले में सोमवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव के साथ आए पानी और मलबे ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। लगातार बारिश के कारण प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। प्रभावित इलाकों में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 10:16 IST
किश्तवाड़-डोडा में भारी बारिश: बाढ़ से मची तबाही, वाहन मलबे में फंसे, पावर प्रोजेक्ट को नुकसान, सड़क बंद #CityStates #Jammu #Kishtwar-dodaFloods #Kishtwar-dodaRain #Kishtwar #SubahSamachar
