Ambala News: घर में घुसकर हमले का आरोप, पांच पर प्राथमिकी

यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव बलौली में एक युवक ने कुछ लोगों पर जमीन विवाद पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस को दी शिकायत में गांव बलौली निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि 25 जून की सुबह गांव के ही रविनद्र, दीपक, नरसिंह, अमन और सुनील कुमार उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और डंडों व सरियों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों बेबी, महिन्द्र पाल, रवि कुमार और राजकुमार के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद घायलों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना छछरौली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की दी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: घर में घुसकर हमले का आरोप, पांच पर प्राथमिकी #FivePeopleWereAccusedOfEnteringTheHouseAndAttackingIt. #SubahSamachar