Rohtak News: तीन सड़क हादसों में मां-बेटे सहित पांच की मौत

रोहतक। गांव जसिया, जींद रोड व नसीरपुर गांव के नजदीक हुए सड़क हादसों में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां मुकेश देवी व बेटा हिमांशु जसिया, अजय व संजू नसीरपुर व आईटीआई का छात्र जींद के गांव किनाना निवासी हरीश शामिल हैं। सदर पुलिस तीनों हादसों की जांच कर रही है।केस एक : आईटीआई जाने की कहकर घर से आए युवक और युवती को कार ने मारी टक्कर जींद के गांव किनाना निवासी जयभगवान ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। छोटा बेटा हरीश आईटीआई जींद में पढ़ाई करता है। सोमवार सुबह घर से आईटीआई जाने की कहकर निकला था। करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि बिना नंबर की हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार हरीश व जींद की भगत सिंह कॉलोनी निवासी निशु को रोहतक के नसीरपुर गांव के नजदीक बाईपास पर डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर में हरीश की मौके पर मौत हो गई जबकि निशु गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक मौके से भाग गया है। इस संबंध में सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।केस दो : काम करके बाइक पर लौट रहे दो दोस्तों को कार ने मारी टक्करनसीरपुर गांव निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनका बेटा अजय (27) अपने दोस्त संजू (28) के साथ बाइक पर टिटौली गांव में काम पर गए थे। रात को करीब साढ़े 10 बजे दोनों घर आ रहे थे। जब गांव के नजदीक आउटर बाईपास पर पहुंचे तो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वह पर संजू ने रात को तो अजय ने सोमवार तड़के चार बजे दम तोड़ दिया। गुजरात नंबर की कार का चालक मौके से भाग गया। केस तीन : खेत से लौट रहे मां-बेटे की कार की टक्कर से गई जानपुलिस के मुताबिक जसिया गांव निवासी मुकेश देवी (45) अपने बेटे हिमांशु (18) के साथ सोमवार सुबह 11 बजे खेत में चारा लेने गई हुई थीं।। करीब साढ़े 12 बजे दोनों रोहतक-गोहाना रोड के किनारे स्थित खेत से वापस गलत दिशा से होते हुए आ रहे थे। तभी गोहाना की तरफ से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पीजीआई ले जाया गया, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि चालक कार छोड़कर भाग गया। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 01:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: तीन सड़क हादसों में मां-बेटे सहित पांच की मौत #FivePeople #IncludingAMotherAndSon #DiedInThreeRoadAccidents. #SubahSamachar