Bihar: खुशियां मातम में बदलीं, तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के 5 चिराग बुझे, ट्रक ने बस-पिकअप को रौंदा

बिहार के रोहतास जिले में सोमवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस और पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार, पिकअप और बस में सवार लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव से एक तिलक समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे जब सभी लोग अपने गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और पिकअप से उतर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोग वाहनों के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के थे सभी मृतक हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान करगहर के भगवानपुर गांव निवासी रामव्रत सिंह, लड़की के पिता मठिया गांव निवासी अशोक सिंह, पिंटू सिंह और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे परिवार में कोहराम मच गया। ये भी पढ़ें- Bihar News : 2001 में बनी बिहार की लाइफलाइन टूटी; विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समाया मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने बस, पिकअप और ट्रक को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 04:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: खुशियां मातम में बदलीं, तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के 5 चिराग बुझे, ट्रक ने बस-पिकअप को रौंदा #CityStates #Crime #Bihar #Patna #BiharNews #SubahSamachar