Bihar News: गर्मी के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा, एक बच्चे समेत पांच को डसा; अस्पतालों में इलाज जारी

रोहतास जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से रविवार देर शाम सर्पदंश की पांच घटनाएं सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार सांप ने एक सात वर्षीय बालक समेत पांच लोगों को डंस लिया। इनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। सर्पदंश के बाद कुछ लोग सांप को मारकर अस्पताल पहुंचे तो कुछ जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर डॉक्टर के पास पहुंच गए। काराकाट थाना क्षेत्र के तेरासी बिगहा गांव निवासी बुजुर्ग दूधनाथ सिंह को सांप ने डंसा तो उन्होंने उसे मार दिया और साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए। वहीं नोखा के हथिनी गांव निवासी गौतम कुमार सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचे। तीसरी घटना काराकाट थाना क्षेत्र के दहियारी गांव की है, जहां राकेश रंजन को पैर में सांप ने डंसा। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। ये भी पढ़ें:Bihar News:अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पीके गन हाउस समेत आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी अकोढीगोला थाना क्षेत्र के बुधुआ गांव में राधिका देवी को गाय-बछड़े को चारा देने के दौरान सांप ने काट लिया। वहीं चुटिया थाना क्षेत्र के मधुकुपिया गांव में सात वर्षीय बालक अंकुश पटेल भी सर्पदंश का शिकार हुआ। राहत की बात यह है कि सभी पांचों पीड़ितों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है। जानकारों के अनुसार तापमान बढ़ने के साथ ही सांप अपने बिलों से बाहर निकलते हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, अंधेरे में टॉर्च का इस्तेमाल करने और सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 09:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: गर्मी के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा, एक बच्चे समेत पांच को डसा; अस्पतालों में इलाज जारी #CityStates #Patna #RohtasBihar #RohtasSnakebiteCase #BiharSnakebiteNews #DangerOfSnakesInSummer #ChildBittenBySnake #SadarHospitalSasaram #KarakatNokhaSnakebiteCase #SnakeTerrorInVillages #HealthDepartmentWarning #BiharLatestNews #SubahSamachar