Gurugram News: गायत्री मंदिर में पांच कुण्डीय यज्ञ संपन्न
फर्रुखनगर। प्राचीन गायत्री मंदिर में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वानों द्वारा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अनिल शर्मा, रमेश चंद, जिवेश शर्मा, हीरालाल सोनी, रमेश चंद गुप्ता ने वैदिक मंत्रों के सस्वर गान और देव पूजन आदि विधियों के साथ किया। अनिल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक घर में नित्य बलिवैश्व आहुति देने के बाद भोजन को प्रसाद रूप में ग्रहण करना चाहिए। यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय समुदाय के लोगों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 16:58 IST
Read More:
Five-kund Yajna concluded at Gayatri Mandir.
Gurugram News: गायत्री मंदिर में पांच कुण्डीय यज्ञ संपन्न #Five-kundYajnaConcludedAtGayatriMandir. #SubahSamachar
