Kushinagar News: क्लीनिक में घुसकर मारपीट करने वाले पांच का चालान

गगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार कस्बे में दांत के डॉक्टर के सहायक की पिटाई मामले में पुलिस ने पांच युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। बुधवार की शाम को समउर बाजार कस्बे के समउर- फाजिलनगर मार्ग पर स्थित एक दंत क्लीनिक पर दोपहर में बाइक के साथ पहुंचे पांच-छह की संख्या में मनबढ़ युवकों ने धावा बोलकर अस्पताल में घुस गए और क्लीनिक में मौजूद डॉक्टर के असिस्टेंट की हॉकी, डंडे, चेन आदि से जमकर पिटाई कर दिया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित का बयान और कुछ सीसीटीवी खंगालने के बाद पांच आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।सीओ जयंत कुमार ने बताया कि आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kushinagar News: क्लीनिक में घुसकर मारपीट करने वाले पांच का चालान #FiveIndividualsChargedForEnteringAClinicAndCommittingAssault #SubahSamachar