Delhi NCR News: आग में पांच झुग्गियां, वैन और तीन बाइक जलीं

नई दिल्ली। कापसहेड़ा के समालखा गांव में मंगलवार दोपहर एक झुग्गी में आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। झुग्गी में मौजूद लोग तुरंत बाहर निकले और सुरक्षित स्थान पर जाकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत बचाव का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में पांच झुग्गियां, एक वैन और तीन बाइक जल गईं। राहत की बात यह रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।दमकल विभाग के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1.27 बजे दमकल विभाग को झुग्गी में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आसपास के फायर स्टेशन से दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों को पता चला आग लगते ही झुग्गी में मौजूद लोग बाहर निकल गए हैं। उसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2.20 बजे आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 19:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: आग में पांच झुग्गियां, वैन और तीन बाइक जलीं #FiveHuts #AVanAndThreeBikesWereGuttedInTheFire. #SubahSamachar