हादसे में 5 दोस्तों की मौत: तीन गंभीर, कलेजे के टुकड़ों को 'टुकड़ों' में देखकर कांप गए परिजन; त्योहार पर मातम
ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कलेजे के टुकड़ों को टुकड़ों-टुकड़ों में देखकर परिजन कांप गए। आनंद यादव, आलोक मिश्रा और प्रदीप सिंह के शव का लोथड़ा ओवरब्रिज पर 25 से 30 फीट दूर तक फैले थे। पोस्टमार्टम हाउस पर अपने जिगर के टुकड़ों का शव देखते ही परिवार के सदस्य गहरे सदमे में पहुंच गए। आलोक के पिता अजय अपने लाल का शव देखते ही चीख पड़े। कहा ईश्वर ने अनर्थ कर दिया। मां उर्मिला देवी घटना की जानकारी पाते ही अचेत हो गईं। आनंद और प्रदीप के परिजन भी बदहवास रहे। रुपापुर ओवरब्रिज पर सुबह हादसे के तुरंत बाद ही आसपास के रहने वाले दौड़कर मौके पर पहुंचे। राहगीर भी थम गए। पुलिस को सूचना दी और स्कॉर्पियो में फंसे युवकों को किसी तरह बाहर निकाला। विद्वांशु छिटककर ओवरब्रिज से नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। किशन भी साथ में गिरा। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किशन के सिर, कमर और हाथ-पैर में फ्रैक्चर है। चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताई है। निखिल और राजकुमार, सावन यादव भी गंभीर रूप से घायल हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 06:52 IST
हादसे में 5 दोस्तों की मौत: तीन गंभीर, कलेजे के टुकड़ों को 'टुकड़ों' में देखकर कांप गए परिजन; त्योहार पर मातम #CityStates #Varanasi #VaranasiAccident #RoadAccidentVaranasi #ScorpioAccident #SubahSamachar
