Himachal: एशियाई खेलों के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए हिमाचल की पांच बेटियां चयनित

हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आगामी 20वें एशियाई गेम्स के लिए होने वाले राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए प्रदेश की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। भारतीय टीम की कप्तान रितू नेगी के अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के धर्मशाला स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की पुष्पा, ज्योति, चंपा और भावना अब भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। सेंटर की एक अन्य खिलाड़ी सिमरन कंबोज को भी इस कैंप में जगह मिली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 22:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: एशियाई खेलों के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए हिमाचल की पांच बेटियां चयनित #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #AsianGames #SubahSamachar