Rohtak News: पांच करोड़ के सिस्टम पर जमी धूल...टेंडर को आगे बढ़ाना भूले अफसर

रोहतक। रामायण व महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों के साथ हरियाणा की विकास गाथा दिखाने वाली तिलियार झील का साउंड एंड लाइट मल्टीमीडिया लेजर म्यूजिकल फाउंटेन (फव्वारा) छह माह से बंद है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए वर्ष 2018 में पांच करोड़ रुपये खर्च कर यह सिस्टम लगाया गया था। 132 एकड़ में फैले पर्यटन स्थल पर सप्ताह के अंतिम दिनों शनिवार व रविवार को यहां रोहतक ही नहीं बल्कि दिल्ली व एनसीआर से भी बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं लेकिन भारी भरकम खर्च कर लगाया गया साउंड एंड लाइट मल्टीमीडिया लेजर म्यूजिकल फाउंटेन का लुत्फ नहीं उठा पाते हैं।वर्ष 2018 में यह फाउंटेन सिंगापुर के सेंटोसा की तर्ज पर स्थापित किया गया था और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ था। फिलहाल सिस्टम पर लापरवाही की धूल जमी है। अफसरों की लापरवाही के कारण छह माह से नए टेंडर की प्रक्रिया आगे ही नहीं बढ़ पाई। इसके चलते यह सिस्टम दोबारा शुरू नहीं हो पाया। अब पर्यटकों को अफसरों के जागने का इंतजार है। क्या बोले पर्यटकतिलियार झील के बारे में काफी सुना था। आज पहली बार यहां घूमने आए हैं। यहां हरियाली और मनोरंजक स्थल है लेकिन लेजर शो के फव्वारे बंद हैं जिन्हें शुरू कराना चाहिए। - श्रवण, पर्यटक------परिवार के साथ यहां घूमने काफी पर्यटक आते हैं लेकिन तिलियार झील में लाखों खर्च करने पर भी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं जो मिलनी चाहिए। -कोमल, पर्यटक---तिलियार झील रोहतक ही नहीं आसपास के पर्यटकों के लिए आकर्षक स्थल है। यहां रोजाना सैकड़ों पर्यटक आते हैं। लेजर शो देखने की इच्छा थी लेकिन बाद होने की वजह से मायूस होना पड़ा। - कपिल, पर्यटक--कुछ महीने पहले भी यहां घूमने आया था, तब भी लेजर शो के फव्वारे बंद पड़े थे और आज भी वही स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों को इन्हें शुरू कराकर और सुविधाएं देनी चाहिए। -दीपक वर्मा, पर्यटक वर्जनतिलियार झील में बनाए गए साउंड एंड लाइट मल्टीमीडिया लेजर म्यूजिकल फाउंटेन का टेंडर समाप्त हो चुका है। अब नया टेंडर होना है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। -नरेंद्र राणा, प्रबंधक तिलियार केंद्र, रोहतक ----------क्या होता है साउंड एंड लाइट मल्टीमीडिया लेजर म्यूजिकल फाउंटेनसंगीतमय फव्वारा जिसे नृत्यशील फव्वारा भी कहा जाता है। यह एक प्रकार का कोरियोग्राफ किया हुआ फव्वारा होता है जो मनोरंजन के रूप में सुंदर डिजाइन बनाकर आकर्षित करता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 01:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
News



Rohtak News: पांच करोड़ के सिस्टम पर जमी धूल...टेंडर को आगे बढ़ाना भूले अफसर #News #SubahSamachar