Rudraprayag News: स्कूल को पांच कंप्यूटर एवं दो स्मार्ट बोर्ड दिए
ऊखीमठ। प्लैनेट संस्था की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर ऊखीमठ में पांच कंप्यूटर एवं दो स्मार्ट बोर्ड प्रदान किए हैं। संस्था के शैलेश सती, सतेन्द्र रावत, स्नेहिल घिल्डियाल ने बताया कि इससे छात्रों को पढ़ाई में मदद मिलेगी। शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह नेगी एवं विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि संस्था की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन जगदीश राणा ने किया। इस अवसर पर अभिभावक राजीव भटट, प्रदीप त्रिवेदी, बलवीर पंवार, रेखा रावत, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भटट, वीरेन्द्र रावत, प्रमोद त्रिवेदी, हरि मोहन भटट, नवदीप नेगी, महिपाल बज्वाल, गुलाब सिंह पंवार मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 18:46 IST
Rudraprayag News: स्कूल को पांच कंप्यूटर एवं दो स्मार्ट बोर्ड दिए #FiveComputersAndTwoSmartBoardsWereGivenToTheSchool. #SubahSamachar
