Karnal News: समाधान शिविरों में आईं पांच शिकायतें
करनाल। जिले में वीरवार को आयोजित समाधान शिविरों में पांच शिकायतें पहुंचीं। इनमें करनाल मुख्यालय पर दो, नीलोखेड़ी, इंद्री और असंध उपमंडल में एक-एक शिकायत आई। घरौंडा में कोई शिकायत नहीं मिली। मुख्यालय पर आयोजित शिविर में मुकेश कुमार पेड़ों की कटाई करने वालों के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं, कृष्ण ने एक निजी स्कूल की ओर से कथित अवैध वसूली किए जाने की शिकायत रखी। नीलोखेड़ी में शुभम परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि सत्यापन करवाने पहुंचे। इंद्री में सुनीता रानी ने पीपीपी में आयु सत्यापन से संबंधित समस्या रखी। असंध में नीलम ने क्रिड से जुड़ी शिकायत दी। शिकायतों को संबंधित विभागों के पास कार्रवाई के लिए भेजा गया। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 03:22 IST
Karnal News: समाधान शिविरों में आईं पांच शिकायतें #FiveComplaintsWereReceivedInTheResolutionCamps. #SubahSamachar
