Bareilly News: स्पा सेंटर में घुसकर बनाया वीडियो, फिर मांगे रुपये, पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरेली के बारादरी इलाके में स्पा सेंटर का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले कथित हिंदू संगठन के नेताओं पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बारादरी थाने में आशू यादव और रिषभ ठाकुर समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ स्पा सेंटर की रिशेप्सनिस्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रायबरेली निवासी मुस्कान ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि वह पीलीभीत हाईवे पर कासा गोल्डन स्पा में रिशेप्सनिस्ट की नौकरी करती है। 17 फरवरी को दो-तीन लड़के स्पा सेंटर में आए। इन लोगों ने स्पा सेंटर की सुविधाओं के बारे में पूछा था। 18 फरवरी को बारादरी पुलिस भी स्पा सेंटर में आई लेकिन कुछ गलत नहीं मिला। इसके बाद एक मोबाइल नंबर से कॉल कर आशू यादव और रिषभ ठाकुर ने खुद को हिंदू संगठन का नेता बताया। उनसे कहा कि तुम गलत काम करती हो। तुम्हारा वीडियो बन गया है, जिसे हम फेसबुक पर डालेंगे। अगर 40 हजार रुपये दे दिए तो फेसबुक पर वीडियो नहीं डालेंगे। अगर रुपये दोगी तो स्पा सेंटर बंद नहीं कराएंगे और पुलिस सेंटर पर नहीं आएगी। इसके बाद कई बार इन लोगों ने उन्हें कॉल कर धमकी दी और रुपये की मांग की गई। मुस्कान ने घबराकर सेंटर बंद कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: स्पा सेंटर में घुसकर बनाया वीडियो, फिर मांगे रुपये, पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Blackmailing #SpaCentre #Video #Police #Crime #SubahSamachar