Champawat News: 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

बनबसा (चंपावत)। एसओजी और बनबसा पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए बनबसा पुलिस और एसओजी टीम को जिम्मेदारी दी गई है। बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम शारदा नहर किनारे सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान केनाल गेट के निकट नहर किनारे संदिग्धावस्था में तीन बाइक पर सवार पांच लोगों को रोक कर तलाशी ली गई। पांचों के पास से कुल 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी बनबसा मीनाबाजार नई बस्ती निवासी राजेश वाल्मीकि, मीनाबाजार वार्ड संख्या छह निवासी रोहित राणा, महेंद्रनगर नेपाल निवासी नवीन भट्ट, महेंद्र डगौरा और भरत सिंह पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की बाइक भी जब्त की गई हैं। सीज की गई एक बाइक नेपाली नंबर की है। आरोपियों के कब्जे से 16,200 रुपये की भारतीय और 14,100 रुपये नेपाली मुद्रा के अलावा मोबाइल भी बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बनबसा निवासी दोनों आरोपी नानकमत्ता से स्मैक लेकर आए थे और नेपाल निवासी आरोपियों बेच रहे थे। पुलिस और एसओजी टीम सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 22:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Champawat News: 50 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार #FiveAccusedArrestedWith50GramsOfSmack #SubahSamachar