Fatehabad News: नशा तस्करी के दो मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार, 5.497 किलो अफीम बरामद
फतेहाबाद। जिले की क्राइम यूनिट सीआईए फतेहाबाद और एएनसी टीम ने अलग-अलग दो मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो 497 ग्राम अफीम बरामद की है। इनमें यूपी के चार युवक भी शामिल हैं जिनसे 2 किलो 937 ग्राम अफीम जब्त की गई। पूछताछ में पता चला कि वे इसे करीब ढाई लाख रुपये में लाए थे और यहां इसे तीन से चार गुना अधिक रेट पर बेचने वाले थे। पकड़े गए युवकों में दो निजी सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात हैं।एएसपी दिव्याशीं सिंगला ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में टीम ने थाना सदर टोहाना क्षेत्र के गांव इंदाछुई में एक खेत में बने कमरे में दबिश दी। कमरे से 2 किलो 560 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी सत्यवान के खिलाफ थाना सदर टोहाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पर पहले भी चार किलो अफीम तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है।वहीं एएनसी फतेहाबाद ने गांव धांगड़ के पास हाईवे पुल के नीचे नाकाबंदी के दौरान एक कार से 2 किलो 937 ग्राम अफीम बरामद की। यह कार्रवाई मार्ग पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए की गई। बरामदगी के बाद सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से जिले में अफीम तस्करी और अवैध ड्रग्स की आपूर्ति पर बड़ा झटका लगा है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।- यूपी नंबर की गाड़ी से बरामद हुई अफीमदूसरे मामले में एएनसी फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक साधूराम के नेतृत्व में टीम ने गांव धांगड़ के समीप हाईवे पुल के नीचे नाकेबंदी की। इस दौरान यूपी नंबर कार को रोककर जांच की गई। मौके पर कार सवार आनंद कुमार निवासी गांव गुडाना, तहसील दातागंज, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), श्याम पाठक निवासी गांव नरदौली, तहसील पटियाली, जिला कासगंज (उत्तर प्रदेश), ब्रह्मानंद निवासी गांव गुडाना, तहसील दातागंज, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) और संजीव कुमार उर्फ संजू निवासी गांव ईकरीखेड़ा, तहसील जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर वाहन से 2 किलो 937 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:59 IST
Fatehabad News: नशा तस्करी के दो मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार, 5.497 किलो अफीम बरामद #FiveAccusedArrestedInTwoDrugSmugglingCases #5.497KgOpiumRecovered #SubahSamachar
