Noida News: पेट्रोल पंप पर पहले चाबी व मोबाइल छीना, फिर कार लेकर भागे
कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस कर रही मामले की जांच माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात बदमाशों ने युवक का मोबाइल फोन और गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद पीड़ित की फॉर्च्यूनर कार गायब हो गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-68 निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि 30 जून की रात फॉर्च्यूनर में डीजल भरवाने के लिए वह पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इसी दौरान एक अन्य कार वहां आकर रुकी, जिसमें सवार कुछ युवक उनके पास आए और मोबाइल फोन और वाहन की चाबी छीनकर भाग गए। उनका पीछा करने के बाद राजकुमार पेट्रोल पंप पर लौटे तो उनकी फॉर्च्यूनर भी वहां नहीं थी। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पीडि़त के बयान में कुछ विरोधाभास सामने आया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 18:11 IST
Noida News: पेट्रोल पंप पर पहले चाबी व मोबाइल छीना, फिर कार लेकर भागे #First #TheySnatchedTheKeysAndMobilePhone #ThenCar #SubahSamachar
