AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में पहली सफल व्हिपल सर्जरी, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत

एम्स बिलासपुर के सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग ने पहली बार पैंक्रियाज और पित्त नली के कैंसर से पीड़ित मरीजों की सफलतापूर्वक व्हिपल सर्जरी कर चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में पैंक्रियाज और पित्त नली के कैंसर के मरीजों के लिए यह राहत भरी खबर है। अब ऐसी जटिल सर्जरी के लिए हर बार प्रदेश से बाहर जाने की मजबूरी कम हो सकती है। पैंक्रियाज और पित्त नली के कैंसर का इलाज सबसे जटिल शल्य प्रक्रियाओं में माना जाता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार इन मामलों में समय पर ऑपरेशन ही मरीज के बचाव का सबसे प्रभावी विकल्प होता है। हालांकि, यह ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा होता है और इसे केवल विशेषज्ञ सर्जनों की टीम ही अंजाम दे सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 20:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में पहली सफल व्हिपल सर्जरी, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत #CityStates #Shimla #Bilaspur #AiimsBilaspur #SubahSamachar