अधूरी लव स्टोरी: पहला प्रेमी जेल में, दूसरे से ऐसे मिली थी खुशी, बंद घर में प्रेमी जोड़े के आग लगाने की कहानी

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पकड़े जाने के डर से शुक्रवार रात मोहल्ला पड़ाव लाला की सराय गली-2 के एक बंद घर में प्रेमी जोड़े ने खुद को आग लगा ली। दोनों के पैर एक-दूसरे से बंधे थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलस चुके युगल को आनन-फानन स्थानीय अस्पताल और वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले जाया गया। यहां प्रेमिका खुशी शर्मा (18) की मौत हो गई। प्रेमी अरुण कठेरिया (19) की हालत गंभीर है। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज से रेफर कराकर निजी अस्पताल ले गए हैं। खुशी शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ाव लाला की सराय गली-2 में परिवार के साथ रहती थी। मैनपुरी के एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। कुछ समय पहले फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती घर से करीब 11 किलोमीटर दूर मोहल्ला मोहब्बत अहीर में रहने वाले अरुण कठेरिया से हुई थी। अरुण 12वीं तक पढ़ा है और नोएडा में काम करता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 08:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अधूरी लव स्टोरी: पहला प्रेमी जेल में, दूसरे से ऐसे मिली थी खुशी, बंद घर में प्रेमी जोड़े के आग लगाने की कहानी #CityStates #Agra #Firozabad #UttarPradesh #FirozabadCoupleSuicide #SubahSamachar