Chamba News: पहले सफाई ठेकेदार, अब कारोबारी प्रदूषित कर रहे वातावरण
जूतों के निर्माण से बचने वाला अवशिष्ट खुले में लगाया जा रहा ठिकानेसरोथा नाले के पास लगे ढेर, पर्यावरण पर पड़ रहा बुरा असरसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। पहले शहर को सिर्फ नगर परिषद के सफाई ठेकेदार ही प्रदूषित कर रहे थे लेकिन अब जूता, चप्पल बनाने वाले कारोबारी भी शहर और आसपास का वातावरण प्रदूषित करने में पीछे नहीं रह रहे हैं। सरोथा नाला से आगे ककियां को जाने वाले मार्ग के पास सड़क किनारे चप्पल और जूते का अवशेष क्विंटल के हिसाब से फेंका गया है जो वहां की हरियाली को नुकसान पहुंचा रहा है। शहर के बीचोबीच ऐसी कोई भी फैक्टरी नहीं है, जहां पर चप्पल और जूतों का निर्माण किया जाता है। शहर के साथ लगते क्षेत्रों में इसका निर्माण होता है। चप्पल और जूते बनाकर कारोबारी कमाई तो मोटी कर रहे हैं लेकिन उससे बचने वाले अवशेषों को सही तरीके से निष्पादित करने के बजाय खुले में फेंका जा रहा है। इससे वातावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों हरीश कुमार, चैन सिंह, विनोद कुमार, गुरमीत नागपाल, होशियार सिंह, केवल कुमार, प्रदीप कुमार और दिनेश कुमार ने बताया कि सरोथा नाले में पहले मक और शहर का कूड़ा कचरा दिखाई देता था। इससे आसपास के लोग काफी परेशान थे लेकिन अब वहां पर चप्पल और जूतों के निर्माण से बचने वाले अवशेष का कचरा भी दिखाई दे रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। इस दिशा में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 15:41 IST
Chamba News: पहले सफाई ठेकेदार, अब कारोबारी प्रदूषित कर रहे वातावरण #FirstCleaningContractors #NowBusinessmenArePollutingTheEnvironment. #SubahSamachar
