Chamba News: पहले भूस्खलन ने रोके पहिये, फिर रास्ते में हांफ गई बस
चंबा से शिमला जा रही एचआरटीसी बस दो बार हुई खराब35 यात्रियों को घंटों बीच रास्ते में करना पड़ा लंबा इंतजार संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। चंबा से शिमला जा रही एचआरटीसी की सुपरफास्ट बस का सफर वीरवार को यात्रियों के लिए मुसीबत भरा साबित हुआ। सुबह सात बजे बस स्टैंड से चलने वाली बस को पहले सड़क पर हुए भूस्खलन के कारण काफी देर तक रुकना पड़ा। इसके बाद जैसे ही बस आगे बढ़ी तो जोत के पास उसका टायर पंक्चर हो गया। इससे यात्रियों को एक बार फिर लंबा इंतजार करना पड़ा। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। सुपरफास्ट होने के बावजूद बस का करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद ही टायर पंक्चर हो गया। टायर बदलने में करीब एक घंटे का समय लगा, जिसके बाद बस को दोबारा रवाना किया गया। हालांकि, यात्रियों की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। जोत से करीब पांच किलोमीटर आगे बढ़ते ही बस में फिर तकनीकी खराबी आ गई और उसे बीच रास्ते में रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को दोबारा इंतजार करना पड़ा और उनका सफर कई घंटे विलंबित हो गया।यात्रियों अमित कुमार, अनिकेत कुमार, रीना देवी, हेमा देवी, प्रकाश कुमार, बबलू कुमार आदि ने बताया कि लगातार दो बार बस खराब होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वे अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचे। उन्होंने परिवहन निगम की बसों के बेहतर रखरखाव और लंबी दूरी की बसों को रवाना करने से पहले वाहनों की तकनीकी जांच सुनिश्चित करने की मांग की।एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आई थी। उसे दुरुस्त करवाकर रूट पर भेज दिया था। तकनीकी खराबी के कारण ऐसी दिक्कत आ जाती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 15:47 IST
Chamba News: पहले भूस्खलन ने रोके पहिये, फिर रास्ते में हांफ गई बस #First #ALandslideHaltedTheWheels;Then #TheBusSputteredAndStalledOnTheWay. #SubahSamachar
