UP: अरुण के घर पहुंचे मामा ने भांजी के गायब होने की छिपाई बात, लगाया था ये आरोप; दादा ने खोला चौंकाने वाला राज
फिरोदाबाद के शिकोहाबाद में गंभीर रूप से झुलसे युवक अरुण कठेरिया के परिवार का भी पुलिस ने पक्ष लिया है। अरुण के परिजनों का दावा है कि खुशी के मामा ने शुरुआत में लड़की के गायब होने की बात छिपाई थी और उनके घर आकर अरुण पर चोरी का आरोप लगाया था। अरुण के दादा मुरारीलाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को खुशी के मामा अवनीश शर्मा पांच लोगों के साथ उनके मोहब्बत अहीर स्थित घर आए थे। उन्होंने यह नहीं कहा कि उनकी भांजी गायब है, बल्कि आरोप लगाया कि अरुण उनका कोई कीमती सामान चोरी करके भाग आया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 09:32 IST
UP: अरुण के घर पहुंचे मामा ने भांजी के गायब होने की छिपाई बात, लगाया था ये आरोप; दादा ने खोला चौंकाने वाला राज #CityStates #Agra #Firozabad #UttarPradesh #FirozabadCoupleSuicide #SubahSamachar
