Kolkata: इस्तीफे पर फिरहाद हकीम बोले- 'मेयर की कुर्सी सिर्फ पद नहीं, जिम्मेदारी है', ममता बनर्जी का जताया आभार

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने पद से हटने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति आभार व्यक्त किया। फिरहाद हकीम ने बताया कि दिसंबर 2018 में पूर्व मेयर शोभन चटर्जी ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नगर निगम के पार्षदों ने उन्हें मेयर चुना था। हकीम ने कहा कि उन्होंने पिछले वर्षों में अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है। Kolkata: Resigning from the post of Mayor of Kolkata Municipal Corporation, TMC leader Firhad Hakim says, quot;I am thankful to our leader Mamata Banerjee. In December 2018, I was elected (as the Mayor) by the councillors of the Kolkata Municipal Corporation after the abrupt… pic.twitter.com/5cT5oYeHK2mdash; ANI (@ANI) June 5, 2026 इस्तीफे की वजह बताते हुए हकीम ने कहा कि वे अब इस बड़ी जिम्मेदारी को उठाने में खुद को सक्षम महसूस नहीं कर रहे हैं। उनके अनुसार, मेयर की कुर्सी केवल बैठने के लिए नहीं है, बल्कि यह जनता के प्रति एक बड़ी जवाबदेही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब वे इस जिम्मेदारी को सही ढंग से नहीं संभाल पा रहे, तो पद पर बने रहना ठीक नहीं है। हकीम ने अपनी नेता ममता बनर्जी को उन्हें यह मौका देने के लिए धन्यवाद दिया। (खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 12:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kolkata: इस्तीफे पर फिरहाद हकीम बोले- 'मेयर की कुर्सी सिर्फ पद नहीं, जिम्मेदारी है', ममता बनर्जी का जताया आभार #IndiaNews #National #FirhadHakimResignation #KolkataMayor #TmcLeader #KolkataMunicipalCorporation #MamataBanerjee #WestBengalPolitics #SubahSamachar