China Explosion: लूनर न्यू ईयर से पहले चीन में पटाखा दुकान में धमाका; आग लगने से आठ लोगों की मौत, दो घायल
चीन के झांगसु प्रांत में रविवार को एक पटाखा दुकान में धमाका और आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग हल्की चोटें लेकर अस्पताल में भर्ती हैं। यह हादसा लूनर न्यू ईयर (चाइनीज स्प्रिंग फेस्टिवल) से ठीक पहले हुआ। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस धमाके का कारण एक निवासी द्वारा दुकान के पास पटाखे गलत तरीके से फोड़ना था। डोंगहाई काउंटी सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी, हालांकि उन्होंने और विवरण नहीं बताया। सुरक्षा चेतावनी जारी इस धमाके के बाद आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने सभी क्षेत्रों को आग, पटाखों की बिक्री, उत्पादन, परिवहन और उपयोग की निगरानी बढ़ाने की चेतावनी दी है। मंत्रालय ने कहा कि दुकानों के आसपास पटाखों का परीक्षण पूरी तरह से प्रतिबंधित होना चाहिए और स्थानीय सरकारों से कहा कि वे सुरक्षा की कमजोरियों को पहचान कर उन्हें दूर करें ताकि जनता सुरक्षित, मंगलमय और खुशहाल स्प्रिंग फेस्टिवल मना सके। गौरतलब है किचीन में लूनर न्यू ईयर की रात को पटाखे जलाना एक प्राचीन परंपरा है। हाल के वर्षों में कई जगहों पर प्रदूषण को रोकने और सुरक्षा कारणों से पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, पिछले साल कुछ सरकारों ने प्रतिबंधों में ढील देते हुए पटाखों को कुछ क्षेत्रों में वापस अनुमति दी थी। इस वर्ष लूनर न्यू ईयर मंगलवार को मनाया जाएगा और यह चीनी ज्योतिष के अनुसार घोड़े के वर्ष की शुरुआत करेगा। अन्य वीडियो:-
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 08:52 IST
China Explosion: लूनर न्यू ईयर से पहले चीन में पटाखा दुकान में धमाका; आग लगने से आठ लोगों की मौत, दो घायल #World #International #ChinaExplosion #SubahSamachar
