Gurugram News: मांगें पूरी नहीं होने पर अग्निशमन कर्मचारी करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल

बुधवार की दोपहर हुई गेट मीटिंग में 6, 7 व 8 अगस्त को हड़ताल की घोषणा कीअमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ सेक्टर-29 स्थित फायर स्टेशन पर बुधवार की दोपहर को गेट मीटिंग की गई। गेट मीटिंग की अध्यक्षता हरियाणा अग्निशमन विभाग यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिणंद व जिला प्रधान साहून खान ने की। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि मांगों के पूरा नहीं होने पर 6, 7 व 8 अगस्त को राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। यूनियन पदाधिकारियों का कहना था कि 13 जून को प्रदेश सरकार के साथ हुई बातचीत में कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने मांगो के बारे में कोई पत्र अभी तक जारी नहीं किया है। जिला प्रधान साहून खान ने कहा कि हरियाणा अग्निशमन के सभी कर्मचारियों की एक व दो जुलाई को प्रदेश के सभी दमकल केंद्रों पर गेट मीटिंग की जा रही है। गेट मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि 7 जुलाई से 22 जुलाई तक सभी जिलों में अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा हरियाणा सरकार के खिलाफ रैलियां निकाली जाएंगी। सरकार ने कर्मचारियों की मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए तो हरियाणा फायर विभाग के सभी कर्मचारी 6, 7 व 8 अगस्त को हड़ताल करेंगे। अगर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो यह अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जाएगी। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में फरीदाबाद अग्निकांड में शाहिद हुए दोनों फायरकर्मियों परिवार को एक-एक करोड़ रुपये सहायता राशि व एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी, पैरोल फायरमैन व चालक को फायर ऑपरेटर के पदों पर नियमित, एचआरएनके कर्मचारियों को पैरोल पर करके नौकरी की गारंटी, हड़ताल का वेतन जारी, फायरकर्मियों को जोखिम भत्ता वर्दी भत्ता दिया जाए। गेट मीटिंग में नगर पालिका के जिला प्रधान राजेश कुमार, बसंत कुमार, फायर विभाग से प्रदीप कुमार, कुलदीप, सोमबीर, योगराज, सुनील, रामपाल व राजेश सहित अन्य फायरकर्मी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: मांगें पूरी नहीं होने पर अग्निशमन कर्मचारी करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल #FirefightingStaffToGoOnState-wideStrikeIfDemandsAreNotMet. #SubahSamachar