बाजारों में अग्नि सुरक्षा मानक सख्ती से लागू हों : विनोद

कलानौर। डी पार्क अग्निकांड में सौरभ उर्फ रोहित, अमन, कपिल के निधन पर कलानौर व्यापार मंडल ने बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान दिवंगत आत्माओं को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। व्यापार मंडल के प्रधान विनोद बठला, सीएम विंडो एनीमेट पर्सन गुलशन दुआ ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा व्यापारी समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने प्रशासन से बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने व समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच सुनिश्चित करने की मांग की।श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता गुलशन दुआ, पार्षद हरप्रीत सिंह जुनेजा, व्यापार मंडल प्रधान विनोद बठला, सोनू जुनेजा, विक्की जुनेजा, अमित रोहिल्ला, संजय पुनियानी, पूर्व चेयरमैन राकेश बतरा, विकास शर्मा, लवली चाबड़ा आदि उपस्थित रहे।फोटो कैप्शन सौजन्य स्त्रोत संवाद श्रद्धांजलि अर्पित करते व्यापार मंडल के सदस्य।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बाजारों में अग्नि सुरक्षा मानक सख्ती से लागू हों : विनोद #FireSafetyStandardsShouldBeStrictlyEnforcedInMarkets:Vinod #SubahSamachar