Jammu News: घर व गोशाला में लगी आग, सामान जला, चार मवेशियों की भी माैत
कालाकोट की जीगनी पंचायत में आंधी से बिजली के तार टूटने से हुआ हादसासंवाद न्यूज एजेंसीराजोरी। कालाकोट उपमंडल की जीगनी पंचायत के वार्ड-2 में सोमवार रात आंधी से बिजली के तार टूटकर एक मकान पर गिर गए। इससे मकान में आग लग गई। रात करीब 11 बजे धुआं निकलता देख परिवार के लोग बाहर निकले और जान बचाई। पशुशाला को भी आग ने चपेट में ले लिया। इससे चार मवेशियों की झुलसने से माैत हो गई।दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया गया। लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचे तब तक मकान के साथ अंदर रखा सामान जल चुका था। इस घटना में जसबीर सिंह का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मंगलवार सुबह कालाकोट के विधायक ठाकुर रणधीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 03:14 IST
Jammu News: घर व गोशाला में लगी आग, सामान जला, चार मवेशियों की भी माैत #FireNews #SubahSamachar
