Mandi: छपराहण गांव में अग्निकांड, दो मंजिला कच्चा मकान राख, 10 लाख का नुकसान
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत छपराहण के छपराहण गांव में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे आग लगने से चार कमरों का कच्चा दो मंजिला मकान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य खेतों में कृषि कार्य कर रहे थे, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हरि राम और जोध सिंह पुत्र स्वर्गीय मसांतु राम का चार कमरों वाला कच्चा दो मंजिला मकान अचानक आग की चपेट में आ गया। मकान में तीन कमरे और एक रसोईघर था। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज, फर्नीचर तथा अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 16:48 IST
Mandi: छपराहण गांव में अग्निकांड, दो मंजिला कच्चा मकान राख, 10 लाख का नुकसान #CityStates #Mandi #Shimla #ChhaprahanVillageFire #SubahSamachar
