Sonipat News: टेंट हाउस के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी गन्नौर। गांव बेगा में सोमवार रात में एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। इससे टेंट संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। टेंट हाउस के संचालक प्रदीप ने बताया कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने गोदाम की सीमेंट की चादर से बनी छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान में आग लगा दी। घटना की सूचना उन्होंने तुरंत डायल 112 पर दी। आग के कारण करीब 300 टेंट, 150 गद्दे, 145 रजाइयां, 100 कंबल, 16 लोहे की कुर्सियां और लगभग 300 प्लास्टिक की कुर्सियां सहित बड़ी मात्रा में टेंट का कपड़ा जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि गोदाम के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे थे लेकिन जब फुटेज देखने का प्रयास किया गया तो पता चला कि रात में किसी ने कैमरे बंद कर दिए थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:42 IST
Sonipat News: टेंट हाउस के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान #FireInTentHouseWarehouseCausesLossOfLakhs #SubahSamachar
