Bareilly News: प्लाईवुड गोदाम में आग, दो घंटे में पाया काबू
परसाखेड़ा इलाके में भारत पेट्रोल पंप के सामने स्थित प्लाईवुड गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचीं अग्निशमन विभाग की टीमों ने आग बुझाई। चार अग्निशमन वाहनों का उपयोग कर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि अग्निशमन केंद्र परसाखेड़ा को शुक्रवार रात सवा 12 बजे आग लगने की सूचना मिली। मोहित नाम के व्यक्ति ने सिविल लाइंस अग्निशमन केंद्र को कॉल करके बताया कि रोड नंबर चार परसाखेड़ा में प्लाईवुड गोदाम में आग लगी है। एक दमकल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर आग की विकराल स्थिति का आकलन किया। आग के तेजी से फैलने का खतरा था। तत्काल मोटर फायर इंजन से हौज पाइप बिछाकर पंपिंग शुरू की गई। सिविल लाइंस अग्निशमन केंद्र से एक अतिरिक्त मोटर फायर इंजन बुलाया गया। दोनों इकाइयों ने मिलकर कुछ समय की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।आयकर छापे के बाद बंद पड़ा था गोदामसीबीगंज। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर चार स्थित श्लोक नेमानी की बरेली प्लाईवुड नाम से फैक्टरी है। पास में टियूलिया रोड पर उनका पीलिंग प्लांट था, जिसे बंद कर दिया गया था। दो माह पूर्व श्लोक नेमानी की परसाखेड़ा और फरीदपुर स्थिति प्लाईवुड फैक्टरियों पर आयकर का छापा पड़ा था। इसके बाद दोनों फैक्टरियां बंद कर दी गई थीं। एक महीने पहले फरीदपुर की फैक्टरी को चालू कर दिया गया था पर परसाखेड़ा की फैक्टरी शुरू नहीं हुई थी। फैक्टरी के बंद होने के बाद गोदाम में कोर का पत्ता भर दिया गया था। गोदाम का शटर बंद था और उसमें बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। ऐसे में आग कैसे लगी या किसने लगाई यह जांच का विषय है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 02:59 IST
Bareilly News: प्लाईवुड गोदाम में आग, दो घंटे में पाया काबू #FireInPlywoodWarehouseBroughtUnderControlInTwoHours #SubahSamachar
