Fire In Indore: इंदौर में घर में लगी भीषण आग, छह लोगों की जलकर हुई मौत; मौके पर पहुंचे अधिकारी

इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी, जिससे परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंस गए। यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। #WATCH | Indore, Madhya Pradesh | Indore DM Shivam Verma says, "Rescue operations are underway. The fire has been brought under control. Six people have lost their livesTwo floors have been cleared but our team is checking one more floor" https://t.co/3eyJQ5ydPG pic.twitter.com/xQ9f5tzNnt — ANI (@ANI) March 18, 2026 जानकारी के अनुसार, यह घटना ब्रजेश्वरी एनेक्स निवासी मनोज पुगलिया के घर में हुई। बंगले की तल मंजिल पर कार चार्ज हो रही थी, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई। परिवार के अधिकांश सदस्य ऊपरी मंजिल पर थे, जो नीचे नहीं आ सके। इस बीच घर में रखी गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया और उसमें विस्फोट हो गया। इस हादसे में मनोज पुगलिया सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 03:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fire In Indore: इंदौर में घर में लगी भीषण आग, छह लोगों की जलकर हुई मौत; मौके पर पहुंचे अधिकारी #CityStates #MadhyaPradesh #Indore #IndoreNews #IndoreFireNews #IndoreLatestNews #IndoreViralNews #SubahSamachar