Una News: भूमि विवाद में उलझी फायर हाइड्रेंट योजना
दो साल बाद भी शहर में नहीं लगे हाइड्रेंट, गर्मियों से पहले बढ़ी चिंतापड़तालशहर के तंग बाजारों तक फायर ब्रिगेड के लिए पहुंचना होता है मुश्किलसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। शहर में फायर हाइड्रेंट लगाने की योजना कछुआ चाल चल रही है। पहले टेंडर प्रक्रिया में देरी हुई और अब भूमि विवाद ने योजना को लटका दिया है। नीलाघाट में पानी का टैंक बनाने के लिए चयनित भूमि पर विवाद के चलते शहर तक लाइन पहुंचाना मुश्किल हो गया है। अब गर्मियों का मौसम आने वाला है। इस मौसम में आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में करोड़ों के बजट की यह योजना अभी पूरी होती नजर नहीं आ रही है। शहर में जल शक्ति विभाग की तरफ से फायर हाइड्रेंट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। शहर में विभिन्न 50 स्थानों पर फायर हाइड्रेंट को लगाए जाने हैं। अक्तूबर 2024 में इस योजना पर कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अब वर्ष 2026 के फरवरी माह तक शहर में फायर हाइड्रेंट नहीं लग पाए हैं। इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। शहर में बाजार और कुछ वार्ड ऐसे हैं, जहां के रास्ते काफी तंग हैं। ऐसे में आग लगने की घटना पर फायर ब्रिगेड मौके तक नहीं पहुंच पाती है। इससे कई बार नुकसान अधिक हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर फायर हाइड्रेंट लगाने की योजना तैयार की गई थी। शहर के मुख्य बाजार काफी संवेदनशील हैं। यहां आज तक आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध नाकाफी हैं। ऊना के मुख्य बाजार, जीवन मार्केट, खोखा मार्केट और अरविंद मार्ग मार्केट लगभग 300 से अधिक दुकानें हैं। नीलाघाट क्षेत्र में टैंक का निर्माण शुरू करने के लिए अभी राजस्व विभाग को जमीन संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग की तरफ से पत्र लिखा गया है। इस पर अभी विभाग की तरफ से आगामी कार्रवाई नहीं हो पाई है। कोटशहर में फायर हाइड्रेंट स्थापित करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। नीलाघाट में जमीन विवाद के चलते कार्य रुका है। मामला सुलझते ही आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ई. शशि कांत, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 17:42 IST
Una News: भूमि विवाद में उलझी फायर हाइड्रेंट योजना #FireHydrantProjectEntangledInLandDispute #SubahSamachar
