Delhi NCR News: एनएफसी में इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी, 10 लोगों को सुरक्षित निकाला

-पीड़ितों में एक बच्चा व तीन महिलाएं शामिल हैंअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।दक्षिण-पूर्व जिले के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) के थाना क्षेत्र में स्थित तैमूर नगर में एक तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर सोमवार देर शाम को आग लग गई। इससे पालम जैसा हादसा होने की आशंका को देखते हुए इलाके में दहशत फैल गई। आग घर के स्टोर रूम में रखे हुए सामान में लगी। आग की लपटों व धुएं की वजह से 10 लोग पहली मंजिल पर ही फंस गए। हालांकि दिल्ली दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाकर सभी 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। इनमें एक पांच वर्ष का बच्चा व तीन महिलाएं शामिल हैं। एनएफसी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि शुरुआती जांच में आग के कारणों का पता नहीं लगा था। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार तैमूर नगर स्थित मकान में आग लगने तथा लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना मंगलवार शाम 5.14 पर मिली। बताया कि तैमूर नगर में गुरुद्वारा के पास मकान संख्या 3 में आग लगी है। आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना को देखते हुए दमकल विभाग के छह गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। इनमें पानी के टैंकर, वॉटर बाउजर और एक टर्नटेबल लैडर शामिल थे। दमकल विभाग की पहली गाड़ी घटनास्थल पर 5 बजकर 25 मिनट पर पहुंची। इस बीच सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। स्थानीय लोग भी मौके पर उपस्थिति थे। ग्राउंड फ्लोर सहित तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर आग लगी हुई थी। करीब दस मिनट के अंदर फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारी राजकुमार ने कंट्रोल रूम को 5.35 पर आग पर काबू पाने का संदेश दिया। 5.45 बजे तक आग बुरी तरह काबू पा लिया गया। अधिकारी के अनुसार मकान की पहली पर बने स्टोर रूम में घरेलू सामान में आग लग गई थी। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने पहली मंजिल से 10 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित निकाले गए लोगों में सूरज सिंह ( 45), अशोक ( 42), राम नरेश (40), किशन लाल (38), राम किशन ( 35), सचिन (44), तमन्ना (24), प्रियांशा (24), स्नेहा ( 22) तथा रियांश ( 5) शामिल हैं। आग लगने से यह सभी लोग पहली घर की मंजिल पर ही फंसे हुए थे। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 21:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: एनएफसी में इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी, 10 लोगों को सुरक्षित निकाला #FireBrokeOutOnTheFirstFloorOfTheNFCBuilding #10PeopleWereEvacuatedSafely. #SubahSamachar