Panipat News: स्पिनिंग मिल में लगी आग, टीम ने किया काबू, कच्चा माल जला

पानीपत। पसीना खुई गांव के पास गोयल स्पिनिंग मिल में सोमवार दोपहर बाद आग लग गई। दमकल विभाग ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले भी कुछ हद तक आग को कंट्रोल कर लिया गया था। आग लगने से मिल में कच्चे माल, मशीनों को काफी नुकसान हुआ है। सोमवार दोपहर को पसीना खुर्द गांव के पास गोयल स्पिनिंग मिल में अचानक आग लगी है। आग की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया किया लिया। फायरमैन अमित ने बताया कि जब तक टीम मौके पर पहुंची थी फैक्टरी के कर्मचारियों ने अपने संसाधनों से आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया था। फैक्टरी के मालिक ने बताया कि आग से उनकी फैक्टरी में कच्चे माल, मशीनों और तैयार माल को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। डाहर टोल प्लाजा के पास भी लगी आग : सोमवार को डाहर टोल प्लाजा के पास भी एक गोदाम में आग लगी। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इसके साथ ही नोहरा गांव के पास भी झाड़ियों में आग लगने की सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: स्पिनिंग मिल में लगी आग, टीम ने किया काबू, कच्चा माल जला #FireBrokeOutInTheSpinningMill #TheTeamControlledIt #RawMaterialBurnt. #SubahSamachar