Lucknow News: मोती महल लॉन के पास गमले की दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
राजधानी लखनऊ में शनिवार की रात प्लास्टिक के गमले की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना हजरतगंज फायर स्टेशन क्षेत्र के मोती महल लॉन के गेट के सामने राणा प्रताप मार्ग स्थित ट्री- नर्सरी की है। दुकान विक्की और अरुण गिहार चलाते थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 09:24 IST
Lucknow News: मोती महल लॉन के पास गमले की दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowPolice #SubahSamachar
