Ghaziabad: फ्लैट में लगी आग, फंसे दंपती और बच्चों की बामुश्किल बची जान, तीन पालतू कुत्तों की मौत

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र स्थित अवंतिका कॉलोनी के चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में मंगलवार की सुबह सवा तीन बजे आग लग गई। मौके पर पहुंची टीम ने बालकनी में फंसे दंपती और उनके दो बच्चों को एक्सटेंशन लैडर लगाकर बमुश्किल जान बचाई। जबकि धुएं में दम घुटने से तीन पालतू कुत्तों की मौत हो गई। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि अवंतिका फेस द्वितीय के एसके होम्स सोसायटी स्थित चौथी मंजिल के एक फ्लैट में सुबह करीब 3:15 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना फ्लैट मालिक पवन कुमार ने दी थी। टीम ने मोबाइल से पवन कुमार से तुरंत संपर्क साधा और परिजनों सहित बालकोनी में खुले स्थान की ओर रहने की हिदायत दी गई। नगर कोतवाली फायर स्टेशन से सूचना के करीब 3 मिनट बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बालकनी पर खड़े पवन कुमार उनकी पत्नी व 20 वर्षीय बेटा और 18 वर्षीय बेटी जान बचाने की गुहार लगाते मिले। दमकल की टीम ने एक्सटेंशन लैडर लगाकर चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके साथ ही दो पानी के टैंकर से होज पाइप लगाकर फ्लैट में लगी आग पर काबू पाया फ्लैट में स्थित सामान में लगी आग से धुआं अधिक होने के चलते फ्लैट मालिक के पालतू तीन कुत्तों की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई। फ्लैट में आग शॉर्ट सर्किट से लगे होने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 04:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ghaziabad: फ्लैट में लगी आग, फंसे दंपती और बच्चों की बामुश्किल बची जान, तीन पालतू कुत्तों की मौत #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadNews #GhaziabadFireNews #NewsFire #SubahSamachar