Kullu News: 14 मील में रिहायशी मकान में भड़की आग
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला की ऊझी घाटी में स्थित 14 मील में एक रिहायशी मकान में मंगलवार की सुबह 9:20 बजे के करीब आग लग गई। इससे मकान के तीन कमरे, घरेलू सामान सहित आभूषण जलकर राख हो गए। हालांकि, ग्रामीणों और दमकल कर्मचारियों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टला है। इसमें किसी व्यक्ति के चोटिल होने की सूचना नहीं है। पतलीकूहल दमकल चौकी प्रभारी सूरज भारद्वाज ने बताया कि मणिराम पुत्र स्वर्गीय मोती राम का डेढ़ मंजिला रिहायशी मकान आग की चपेट में आ गया। मकान के तीन कमरे, घरेलू सामान सहित आभूषण जलकर राख हो गए। घटना का कारण और इसमें हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उधर, उपमंडलाधिकारी मनाली रमण शर्मा ने कहा कि अग्निकांड प्रभावित परिवार को तय नियमों के अनुसार राहत प्रदान की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 23:02 IST
Kullu News: 14 मील में रिहायशी मकान में भड़की आग #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
