Lucknow : बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग, अफरा-तफरी; किसी तरह की जनहानि नहीं
आलमबाग में मंगलवार देर रात बद्री सराफ के तीन मंजिला ज्वेलरी शोरूम में आग लग गई। दमकल की 12 गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। शोरूम के कर्मचारी रात में ताला लगाकर घर जा चुके थे। रात करीब 10:30 बजे बगल में स्थित कुमार ज्वेलर्स के सिक्योरिटी गार्ड ने बद्री सराफ की पहली मंजिल से आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने दमकल और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिजली उपकेंद्र पर फोन कर सप्लाई बंद कराई। एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। आग बढ़ने पर सरोजनीनगर, इंदिरानगर और पीजीआई फायर स्टेशन से 10 और गाड़ियां बुलाई गईं। आग का धुआं दूसरी और तीसरी मंजिल तक भर गया था। दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल की खिड़की का शीशा तोड़ा और धुआं बाहर निकाला। दूसरी टीम ने शोरूम का ताला तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। एफएसओ के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग। बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 03:01 IST
Lucknow : बद्री प्रसाद सराफ ज्वेलर्स के शोरूम में लगी आग, अफरा-तफरी; किसी तरह की जनहानि नहीं #CityStates #Crime #Lucknow #FireBreaksOutAtBadriPrasadSarafJewellersShowroom #ChaosEnsues #SubahSamachar
