Agra News: बालूगंज में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी

आगरा। बालूगंज में शुक्रवार रात शाॅर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने आसपास की दुकान से सामान बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों का माल जल गया। कमला नगर निवासी पंकज अग्रवाल की बालूगंज में श्याम ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है। पहली मंजिल पर गोदाम बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि गोदाम से लपटें निकलने पर दुकानदार को पता चला। इससे बाजार में दुकानदार दहशत में आ गए। आसपास दर्जनों दुकानें हैं। आग फैलने की आशंका थी। समय रहते आग को बुझा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। वहीं दोपहर में फतेहाबाद रोड स्थित ताज गैलेक्सी होटल के आउटडोर में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने खुद ही आग को बुझाया। हालांकि दमकल भी पहुंच गई थी। ब्यूरो ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग दमकल कर्मी बुझाते हुए।- फोटो : samvad

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 03:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: बालूगंज में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी #FireBreaksOutAtAnAutoPartsShopInBaluganj #CausingPanic #SubahSamachar