Sonipat News: मंडौरा की औद्योगिक इकाई में आग, दमकल कर्मियों ने समय रहते पाया नियंत्रण

खरखौदा। गांव मंडौरा स्थित नरेला मार्ग पर एक औद्योगिक इकाई में रविवार रात करीब पौने दस बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।मंडोरा स्थित यागो फैक्टरी में दोपहिया वाहनों के इंडिकेटर और लाइटों के पुर्जे तैयार किए जाते हैं। फैक्टरी में आग परिसर में बने श्रमिकों के भोजन एवं विश्राम स्थल के साथ-साथ स्टोर क्षेत्र में लग गई। घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा और राई से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और संयुक्त प्रयास से आग को फैलने से रोक दिया। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन अभी किया जाना बाकी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 22:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: मंडौरा की औद्योगिक इकाई में आग, दमकल कर्मियों ने समय रहते पाया नियंत्रण #FireAtMandauraIndustrialUnit;FirefightersBroughtItUnderControlInTime. #SubahSamachar