Noida News: धमकाने और मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
धमकाने और मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में मारपीट और धमकाने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया। गांव दस्तमपुर निवासी नागेंद्र ने बताया कि गांव का ही राजेंद्र उनसे मनमुटाव रखता है। 17 अप्रैल को वह लाठी लेकर आया और गाली गलौज करने लगा। जब उन्होंने उसे रोका तो मारपीट की और घायल कर दिया। वहीं गांव रामनेर निवासी कपिल ने बताया कि 18 अप्रैल को रात 8:30 बजे गांव का प्रशांत उनके घर के बाहर आया और अभद्रता की। विरोध करने पर साथी मनीष और शैलेश के साथ उनसे मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 20:01 IST
Noida News: धमकाने और मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज #FIRRegisteredAgainstThoseWhoThreatenedAndAssaulted #SubahSamachar
