Ambala News: हादसे के आरोपी चालक पर 9 दिन बाद प्राथमिकी

अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर रामपुर मोड के पास 25 जून को कश्मीर से लौट रहे यात्रियों की ट्रैवलर को टक्कर मारने वाले हाइड्रा चालक पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई घायल टैम्पो ट्रैवलर चालक यमुनानगर के पालका गांव निवासी दीपक कुमार की तहरीर पर की है। घायल दीपक ने बताया कि वह पिछले 7 महीने से नितिन कुमार नामक व्यक्ति की गाड़ी चलाता है। 18 जून को वह सहारनपुर से 15 सवारियों को लेकर कश्मीर टूर पर गया था। 24 जून की शाम को सभी कश्मीर से वापस सहारनपुर के लिए चले थे। 25 जून की सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच जैसे ही उनकी गाड़ी महेश नगर के रामपुर मोड़ पर पहुंची तो तभी साहा की तरफ से आ रही हाइड्रा के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक मोड़ पर गाड़ी काट दी और ट्रैवलर को टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 सवारियां घायल हो गई थी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 02:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: हादसे के आरोपी चालक पर 9 दिन बाद प्राथमिकी #FIRRegisteredAgainstTheDriverAccusedInTheAccidentAfter9Days. #SubahSamachar