Kurukshetra News: नाबालिग छात्रा को कमरा उपलब्ध कराने के आरोप में रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर पर प्राथमिकी

लाडवा। नाबालिग छात्रा को कमरा उपलब्ध करवाने के मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों पर पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।बाबैन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडवा क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में एक नाबालिग लड़की अपने एक दोस्त के साथ पहुंची है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब रेस्टोरेंट के रिकॉर्ड, कमरा बुकिंग रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। मामले में ये भी पता लगाया जा रहा है कि मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है और इससे पहले भी इस तरह की कोई गतिविधि हुई थी या नहीं। स्थानीय स्तर पर संबंधित रेस्टोरेंट को लेकर पहले भी चर्चाएं होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बाबैन थाना प्रभारी बलवीर दत्त ने कहा कि उनके थाने में पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला तो दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 19, 2026, 03:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: नाबालिग छात्रा को कमरा उपलब्ध कराने के आरोप में रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर पर प्राथमिकी #FIRRegisteredAgainstRestaurantOwnerAndManagerForProvidingARoomToAMinorFemaleStudent. #SubahSamachar