'पूरा एक दे जाना, नेतागिरी मत करना': वायरल वीडियो पर पटियाली बीडीओ की बढ़ी मुश्किल, निलंबन के बाद केस भी दर्ज
कासगंज के पटियाली के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अधीनस्थ से कथित तौर पर अवैध धन मांगने के आरोप में वायरल वीडियो के मामले में निलंबन के बाद अब उनके खिलाफ मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ">http:// डीडीओ सुभाष चंद्र की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पटियाली के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार अपने कार्यालय में बैठकर कथित तौर पर अपने अधीनस्थ कर्मचारी से धनराशि मांगते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में वह कथित तौर पर कहते हैं कि पूरा एक दे जाना, नोट कर लेना, नेतागिरी मत करना। इसके बाद गाली देने और जेल जाने की धमकी देने का भी आरोप है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:05 IST
'पूरा एक दे जाना, नेतागिरी मत करना': वायरल वीडियो पर पटियाली बीडीओ की बढ़ी मुश्किल, निलंबन के बाद केस भी दर्ज #CityStates #Kasganj #Agra #BdoSanjeevKumarViralVideo #BdoSanjeevKumarSuspend #BdoViralVideo #SubahSamachar
