Firozabad News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में लोको पायलट पति समेत ससुरालीजन पर प्राथमिकी दर्ज

शिकोहाबाद। रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात अरुण कुमार और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मैनपुरी निवासी पीड़िता कुसुमलता का आरोप है कि 2021 में विवाह के बाद से ही पति, ससुर सुघर सिंह, ननद दयावती, जेठ सुनील कुमार, जिठानी प्रीति और अन्य ससुरालियों ने दहेज के लिए उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया। पीड़िता ने बताया कि पति की नौकरी लगने के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई, जिसके कारण उसे प्रतापपुर चौराहे के पास किराए पर रहने को मजबूर होना पड़ा। पीड़िता के अनुसार, उसके भाई ने 2022 में एक लाख रुपये भी दिए, फिर भी उत्पीड़न नहीं रुका और ससुरालियों ने करीब 26 लाख रुपये में टूंडला में जो प्लॉट खरीदा, वह भी उसके नाम नहीं किया गया। कुसुमलता ने पति पर एक रिश्तेदार से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर थाना शिकोहाबाद पुलिस ने पति अरुण और ससुराल के अन्य सदस्यों रामसेवक, अमित व सुमित सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 14:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Firozabad News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में लोको पायलट पति समेत ससुरालीजन पर प्राथमिकी दर्ज #FIRRegisteredAgainstIn-lawsIncludingLocoPilotHusbandOnDowryHarassmentCharges #SubahSamachar