आगरा: लाठी-डंडे और फरसा लेकर बोला घर पर हमला, परिवार से की मारपीट; एसीपी के आदेश पर 12 के खिलाफ एफआईआर

आगरा के थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के रीठई गांव में करीब 20 दिन पहले हुई मारपीट के मामले में एसीपी के आदेश पर पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लाठी-डंडे, सरिया, फरसा और कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। रीठई निवासी संजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर की रात करीब नौ बजे गांव के रामखिलाड़ी, सर्जन सिंह, वीनेश, दिनेश, रामनिवास, भोला, रामभरोसी, किरन देवी, कल्याणी देवी, भूरी देवी, रजनी और सपना आदि हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर का गेट तोड़ दिया और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि भूरी देवी के हाथ में सरिया मार दिया गया, जिससे उनका हाथ टूट गया। वहीं वीनेश ने चमेली देवी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की, जिससे बचाव के दौरान उनके कान के कुंडल गिर गए। परिवार के अन्य सदस्य दिनेश सिंह को भी चोटें आईं। एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि जांच के बाद पिढ़ौरा थाने में 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 07, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा: लाठी-डंडे और फरसा लेकर बोला घर पर हमला, परिवार से की मारपीट; एसीपी के आदेश पर 12 के खिलाफ एफआईआर #CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #SubahSamachar