Una News: मां से मारपीट करने पर बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
ऊना। जिला के हरोली क्षेत्र में मां के साथ मारपीट और गाली-गलौच करने के आरोप में पुलिस ने बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस थाना हरोली में दर्ज शिकायत के अनुसार पालकवाह निवासी परमला देवी पत्नी कर्मचंद ने बताया कि उनका बेटा रोहित ठाकुर अपने परिवार सहित गांव डोह (थानाकलां) में ससुराल में रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार 27 मई की रात करीब 11 बजे रोहित घर आया और उनके साथ गाली-गलौज और झगड़ा करने लगा। इसके बाद वह सो गया। महिला ने आरोप लगाया कि अगले दिन 28 मई को रोहित ने दोबारा गाली-गलौज की। जब वह अपने भतीजे के घर जाने लगीं तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी रोहित ठाकुर के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 23:30 IST
Una News: मां से मारपीट करने पर बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
