जिला अस्पताल में संदिग्ध दिखे तो FIR: CMS बोले- बाहरी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा, टीम करती रहेगी भ्रमण
District Hospital Varanasi: वाराणसी के जिला अस्पताल में संदिग्ध और अनाधिकृत व्यक्तियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आर.एस. राम ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अस्पताल परिसर में किसी भी बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति के पाए जाने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने परिसर में सक्रिय बिचौलियों और अनाधिकृत हस्तक्षेप पर पूरी तरह अंकुश लगाने का निर्णय लिया है। निर्देश के मुताबिक, अब अस्पताल में किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी अपनी निर्धारित ड्यूटी किसी बाहरी व्यक्ति से कराते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस ने सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने ओपीडी कक्षों और आईपीडी वार्डों में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को बैठने या हस्तक्षेप करने की अनुमति न दें। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इस कदम से मरीजों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं मिल सकेंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 23:49 IST
जिला अस्पताल में संदिग्ध दिखे तो FIR: CMS बोले- बाहरी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा, टीम करती रहेगी भ्रमण #CityStates #Varanasi #DistrictHospitalVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
