Kurukshetra News: धोखाधड़ी के आरोप में दो महिलाओं सहित छह पर प्राथमिकी
इस्माईलाबाद। खेड़ी शहीदां के एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर पूरा भुगतान करने के बाद प्लाॅट दूसरी पार्टी को बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मीनाक्षी, राजीव, सुमन, श्याम लाल, शीशपाल, जरनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।खेड़ी शहीदां के अनिल ने थाने में शिकायत देकर बताया कि गांव के पूर्व सरपंच, उसके पड़ोसी सुरेंद्र ने 2013 में एक प्लाट मीनाक्षी से खरीदा था। इसका फुल पेमेंट एग्रीमेंट उसके पास है। उसने प्लाट की पूरी कीमत चार लाख 30 हजार रुपये मीनाक्षी और उसके पति राजीव को दे दी थी। दुकान पर अब उसका और सुरेंद्र का कब्जा है। पिछले कई साल से आरोपी जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम कराने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वे हर बार टालमटोल करते रहे। इस वर्ष मार्च में जब उनकी बात हुई तो आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोपियों ने सुमन, श्याम लाल, शीशपाल, जरनैल सिंह के साथ मिलकर एक साजिश के तहत उनकी दुकान हड़पने की नीयत से दुकान सुमन को बेचकर रजिस्ट्री नाम करा दी। आरोपी उन्हें दुकान का कब्जा छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 18, 2026, 02:55 IST
Kurukshetra News: धोखाधड़ी के आरोप में दो महिलाओं सहित छह पर प्राथमिकी #FIRAgainstSixPeopleIncludingTwoWomenOnChargesOfFraud #SubahSamachar
